एसपी सिटी को आई कॉल, घर में चल रहा सट्टा:स्पेशल टीम ने मारा छापा, मची भगदड़, 29 सट्टेबाज पुलिस के द्वारा दबोचे गए

एसपी सिटी को आई कॉल, घर में चल रहा सट्टा:स्पेशल टीम ने मारा छापा, मची भगदड़, 29 सट्टेबाज पुलिस के द्वारा दबोचे गए

मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में खुलेआम सट्टे की सूचना पर एसपी सिटी की स्पेशल टीम ने छापा मार दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने 29 सट्टेबाजों को हिरासत में लिया है। देर रात तक सभी सट्टेबाज थाने में ही मौजूद रहे। अंजान नंबर से आई सूचना
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के फोन पर बुधवार देर रात एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में खुलेआम एक घर में सट्टा चल रहा है। यहां आने वाले लोगों से आस पास के लोग बहुत परेशान हैं। थाना पुलिस की मिलीभगत से यह सट्टा चल रहा है। अपनी टीम से लगवाया छापा
एसपी सिटी ने सूचना मिलते ही अपनी टीम को एक्टिव किया। पहले सूचना की पुष्टि की गई। इसके बाद टीम ने माधवपुरम स्थित एक मकान पर छापा मार दिया। पुलिस को देखते ही यहां भगदड़ मच गई। लोग दीवार व छत फांदकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने काफी लोगों को दबोच लिया। 29 लोग लिए गए हिरासत में
ब्रह्मपुरी पुलिस को कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी गई। टीम ने मौके से 29 लोगों को हिरासत में लिया और सीधे थाने लेकर आ गई। फिलहाल सभी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 57 हजार रुपये के अलावा 30 मोबाइल फोन, सट्टे की पर्ची बरामद की हैं। पुलिस की भूमिका की जांच
जितने बड़े स्तर पर यह सट्टा चल रहा था, उसे सुनकर अफसर हैरान हैं। लोगों ने बताया कि अकसर हर रोज ही उनके यहां लोगों की भीड़ जुटती है। फैंटम पुलिस आती है और झांककर चली जाती है। शिकायत मिलने के बाद अफसरों ने जांच बैठा दी है। ब्रह्मपुरी पुलिस की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *