टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब, 74 में से आजतक जीत पाई सिर्फ इतने मैच

टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड बेहद खराब, 74 में से आजतक जीत पाई सिर्फ इतने मैच

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह सीरीज 2028 टी20 विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत भी मानी जा रही है। 

NZ vs SA Head To Head in T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। एडेन मार्करम (Aiden Markram) की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में सौंपी गई है।

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया (India national cricket team) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों की ओर से सेमीफाइनल खेलने वाले सिर्फ चार ही खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस सीरीज में ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, जो अपनी-अपनी टीमों के विश्व कप दल का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, इस टी20 सीरीज में खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के पास दमदार प्रदर्शन करने का मौका होगा।

न्यूजीलैंड की ओर से टिम रॉबिंसन और बेवॉन जैकब (Bevon Jacobs) जैसे खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत दिखाने का शानदार मौका होगा। वहीं, साउथ अफ्रीका टीम के फैंस की निगाहें जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) और एनकोबनी मोकोएना पर होंगी, जो हाल ही में खत्म हुई SA20 लीग में दमदार प्रदर्शन करके यहां पहुंचे हैं।

हरमन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे थे, जबकि नकोबानी ने 10 मुकाबलों में 13 विकेट लिए थे। चोट से उबरने के बाद टॉनी डी जॉर्जी भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। यह सीरीज दोनों देशों के लिए ICC Men’s T20 World Cup 2028 की तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत भी होगी।

सिर्फ 27 मैच जीत पाया है SA

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 42 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 27 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। बेय ओवल की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं। पहली पारी का औसतन स्कोर यहां 155 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 137 रन है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *