सिकंदर रजा का तोड़ नहीं ढूंढ पाई साउथ अफ्रीका, पहले बल्ले फिर गेंद से मचाया धमाल, बने प्लेयर ऑफ द मैच

सिकंदर रजा का तोड़ नहीं ढूंढ पाई साउथ अफ्रीका, पहले बल्ले फिर गेंद से मचाया धमाल, बने प्लेयर ऑफ द मैच

SA vs ZIM Highlights: सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जिम्बावे को आसानी से हरा दिया लेकिन पूरे मैच में सिकंदर रजा को तोड़ नहीं ढूंढ पाई। 

SA vs WI Super 8: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन पूरे मैच के दौरान वे सिकंदर रजा का तोड़ नहीं ढूंढ पाए, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। सिकंदर रजा ने इस मुकाबले में पहले 73 रनों की तूफानी पारी खेली और बाद में गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के तीन बड़े खिलाड़ियों को आउट किया।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। 154 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 18 ओवर में हासिल कर लिया। मुकाबले की शुरुआत जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर की, जहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शीर्ष क्रम के तीनों बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि, एक छोर से सिकंदर रजा ने पारी को संभाले रखा, लेकिन अगले बल्लेबाज भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। 87 रन पर जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।

पहले खेली तूफानी पारी

इसके बाद सिकंदर रजा ने क्लाइव मडांडे के साथ मिलकर टीम को पहले 100 रन के पार पहुंचाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 126 के स्कोर पर सिकंदर रजा पवेलियन लौटे। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए।

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत को सिकंदर रजा ने खराब कर दिया। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। एडन मार्करम को सिकंदर रजा ने बोल्ड किया, जबकि क्विंटन डी कॉक को मरुमनी के हाथों कैच कराकर आउट किया। इसके बाद रयान रिकेल्टन और डेविड ब्रेविस ने पारी को संभाला। ब्रेविस 18 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 31 रन की पारी खेली। डेविड मिलर 16 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने जॉर्ज लिंडे के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।

इस दौरान सिकंदर रजा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। जिंबॉब्वे की टीम सुपर-8 में एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई, जबकि दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *