मलाइका से लिंक-अप की खबरों पर भड़के सोराब बेदी:कहा- हम सिर्फ दोस्त, लड़की के बारे में बोलने से पहले सोचिए; कोजी वीडियो हुआ था वायरल

मलाइका से लिंक-अप की खबरों पर भड़के सोराब बेदी:कहा- हम सिर्फ दोस्त, लड़की के बारे में बोलने से पहले सोचिए; कोजी वीडियो हुआ था वायरल

स्प्लिट्सविला 16 फेम एक्टर सोराब बेदी ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा से नाम जुड़ने पर नाराजगी जाहिर की है। उनका और मलाइका का नाम तब जोड़ा जाने लगा, जब दोनों का एक कोजी वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में सोराब, मलाइका को गले लगाए कोजी डांस करते दिखे थे। हालांकि अब एक्टर का कहना है कि वो और मलाइका सिर्फ दोस्त हैं और कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में मलाइका से नाम जुड़ने पर कहा, ‘डेलनाज दारूवाला और वहबिज मेहता ने मेरे मॉडलिंग के दिनों में मुझे रैंप पर चलने का मौका दिया। मेरी उनसे दोस्ती हुई और मैं उनके साथ पार्टियों में जाने लगा। उन्हीं में से एक पार्टी में मैं अपने मेंटर्स के जरिए मलाइका से मिला। वह भी डेलनाज और वहबिज की करीबी दोस्त हैं। इस तरह मलाइका और मेरी दोस्ती हुई। हमारे बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।’ सोराब ने आगे कहा, ‘लोग हमारे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी लड़की के बारे में कुछ भी बोलने से पहले उन्हें दो बार सोचना चाहिए। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।’ कई सालों से साथ पार्टी करते हैं सोराब-मलाइका लिंक अप की खबरों पर सफाई देते हुए सोराब ने कहा, ‘मैं कई सालों से वहबिज, डेलनाज और मलाइका के साथ पार्टियों में जाता रहा हूं। पहले भी मैं मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करता था, लेकिन उस समय मैं जाना-पहचाना चेहरा नहीं था। अब मैं थोड़ा पहचाना जाने लगा हूं, इसलिए लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैंने पहले भी ऐसे वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं, लेकिन लोगों ने इसे अलग ही तरह से ले लिया।’ बता दें कि सोराब बेदी स्प्लिट्सविला 16 से पहचान मिली है। इसके अलावा वो चांद जलने लगा और दिलवाली दुल्हा ले जाएगी जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *