सोफी डिवाइन ने WPL 2026 में फिर रचा इतिहास, बनाया एक और रिकॉर्ड

सोफी डिवाइन ने WPL 2026 में फिर रचा इतिहास, बनाया एक और रिकॉर्ड

Sophie Devine record: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में गुजरात जायंट्स को दाएं हाथ की मीडियम पेसर सोफी डिवाइन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाई है। दिल्‍ली को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकरार थी, लेकिन डिवाइन के आगे उसने घुटने टेक दिए। सोफी ने 37 रन देकर 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस दमदार प्रदर्शन के लिए सोफी को प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्‍होंने इतिहास रचते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

WPL में आखिरी ओवर में सबसे कम रन सफलतापूर्वक डिफेंड किए गए

6 – सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, DY पाटिल, 2026

8* – सोफी डिवाइन (गुजरात जायंट्स) बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, वडोदरा, 2026

9 – ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दिल्ली, 2024

10 – सोफी मोलिनक्स (आरसीबी) बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2024

11 – आशा शोभना (आरसीबी) बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024

एक नजर मैच पर

गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज मूनी के 46 गेंदों पर 58 रन और अनुष्का शर्मा के 25 गेंदों पर 39 रन की बदौलत 9 विकेट पर 174 रन बनाए। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स जैसे-तैसे 19 ओवर में 166 के स्‍कोर तक पहुंच गई थी। छह गेंदों में 9 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर में तीन रन से हारी दिल्‍ली

निकी प्रसाद (47) और स्‍नेह राणा (29) काफी विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी कर रही थीं। लेकिन, डिवाइन ने आखिरी ओवर में राणा को वेयरहम के हाथों कैच आउट का दिया। डीसी को आखिरी दो गेंदों पर पांच रन की दरकार थी। प्रसाद ने एक शानदार पारी खेलने के बाद विजयी शॉट लगाने की कोशिश की और लॉन्ग-ऑन पर गार्डनर के हाथों कैच आउट हो गईं। इस तरह दिल्‍ली जीता हुआ मैच 3 रन से हार गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *