Sonia Gandhi Health News: ठंड और प्रदूषण से बढ़ता ब्रोंकियल अस्थमा का खतरा, सोनिया गांधी की तबीयत से समझें कितना गंभीर है यह संकेत

Sonia Gandhi Health News: ठंड और प्रदूषण से बढ़ता ब्रोंकियल अस्थमा का खतरा, सोनिया गांधी की तबीयत से समझें कितना गंभीर है यह संकेत

Sonia Gandhi Health News: हाल ही में सोनिया गांधी को सांस में दिक्कत होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी और प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा एकदम से बढ़ गया और उनको सांस में दिक्कत हो गई। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार है और वे स्वस्थ महसूस कर रही हैं। लेकिन अब बात आती है कि आखिर क्यों सर्दियों में सांस की दिक्कत बढ़ जाती है और ऐसा किस कारण से होता है? आइए जानते हैं कि सर्दियों में अचानक से सांस की दिक्कत होना कितना खतरनाक होता है। यह किन बीमारियों का संकेत हो सकता है और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए।

सर्दियों में सांस की तकलीफ कितनी खतरनाक होती है?(Bronchitis Symptoms)

सर्दियों में सांस की दिक्कत को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। यह आपके लिए जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकता है। सांस फूलने के साथ अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए:

  • होठों और नाखूनों का नीला पड़ना
  • सीने में बहुत तेज दर्द होना
  • बोलने में कठिनाई महसूस होना

सांस की तकलीफ किन बीमारियों का संकेत हो सकती है?(Disease Cause By Respiratory Issues)

1.अस्थमा
2. सीओपीडी (COPD)
3. दिल की बीमारियां
4. ब्रोंकाइटिस (सांस की नलियों में सूजन)

सर्दियों में सांस की बीमारियों से बचने के उपाय?(Asthma Prevention Tips)

  • जितना हो सके खुद को गर्म रखें
  • सर्दियों में नाक से सांस ज्यादा लें
  • थोड़ी भी दिक्कत हो तो भाप लें
  • धूम्रपान से बचें
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज (श्वसन व्यायाम) करें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से न आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पद्धति से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *