फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज:गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच इमोशनल लव स्टोरी दिखी

फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ रिलीज:गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के बीच इमोशनल लव स्टोरी दिखी

सलमान खान ने अपने फैंस को ईद से पहले खास तोहफा दिया है। बुधवार को सलमान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया फिल्म “मातृभूमि” का गाना “चांद देख लेना” रिलीज किया गया है। गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है और इसे सिंगर निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी ने गाया है। यह गाना पुराने दौर के सच्चे प्यार की याद दिलाता है। यह एक सैनिक की ड्यूटी और उसके रिश्तों के बीच की इमोशनल जर्नी को खूबसूरती से दिखाता है। यह गाना चांद के इमोशनल महत्व को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो ईद और करवा चौथ दोनों का अहम हिस्सा है। जहां ईद पर चांद का दिखना जश्न और मिलन का प्रतीक है, वहीं करवा चौथ पर यह प्यार, इंतजार और भरोसे को दर्शाता है। गाना इन दोनों परंपराओं को भावनाओं और उम्मीद के जरिए एक साथ पिरोता है। देखें गाने की झलक-

गौरतलब है कि फिल्म के टाइटल ट्रैक “मातृभूमि” को लोगों ने खूब पसंद किया और इसे यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद वेलेंटाइन डे पर गाना “मैं हूं” रिलीज हुआ था। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। यह बदलाव फिल्म की कहानी के गहरे जज्बात और जंग के बीच इंसानियत के संदेश को दर्शाने के लिए किया गया है। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *