सोनभद्र पुलिस IGRS पर आए मामले निपटाने में अव्वल:प्रदेश में पहला स्थान, पूरे 125 अंक मिले

सोनभद्र पुलिस IGRS पर आए मामले निपटाने में अव्वल:प्रदेश में पहला स्थान, पूरे 125 अंक मिले

सोनभद्र पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दिसंबर 2025 में उत्तर प्रदेश सरकार के IGRS पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस ने कुल 125 में से 125 अंक हासिल किए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यह सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर समीक्षा की गई और IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में आ रही कमियों को दूर किया गया। साथ ही, IGRS सेल में नियुक्त कर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। एसपी वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक लगन और मेहनत से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के 19 थानों ने भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के थानों की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने IGRS में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोनभद्र पुलिस भविष्य में भी प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर इसी तरह कार्य करती रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *