आगरा में गर्लफ्रेंड सोनाली की लाश फेकने में नया मोड सामने आया है। आरोपी ने बताया-वे अश्लील फिल्म बनाने का कारोबार करते थे। होटल और किराए पर लिए कमरों में शार्ट एडल्ट मूवी की वीडियों शूट करते थे। मूवी बनाने के लिए घर पर लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। जिसका विरोध स्थानीय लोग करने थे। कुछ दिन बाद वहां से कमरा खाली कर दिया जाता था। जैसे ही लगता की अब विरोध बढ़ रहा है, और इससे धंधे पर असर पड़ सकता है, उससे पहले साथी को कमरा ढूढ़ने के लिए काम पर लगा दिया जाता था। सेक्स रैकेट और शार्ट पोर्न मूवी वीडियों शूट काम बढ़िया चल रहा था। आरोपी जिस लड़की के साथ रह रहा था, उसे उसका खर्च उठाना पड़ रहा था। जिसकी वजह से शनी और सोनाली में झगड़ा होना शुरू हो गया। इसके अलावा सोनाली को दूसरी प्रेमीका के बारे और उसे धंधे में ला कर उसका जीवन बर्बाद कर पैसा कमाने के बारे में पता चल गया। शनी ने सोनाली से भी एडल्ट फिल्म बनाने का दबाव बनाया,लेकिन वो तैयार नहीं हुई। इसकी शिकायत वो किसी से न कर दें। इससे कहीं शनी का जमा-जमाया धंधा खत्म न हो जाए। इसके लिए शनी उसकी मां और उसके दोस्त ने सलोनी को मारने का प्लान बनाया। और इसी डर की वजह से उसने रस्सी से गला दबाकर हत्या कार दी। मां से की शादी,दोस्त बन गया बाप-बेटे शनी तीन साल से अपनी प्रेमीका के साथ रहा था। वहीं उसका एक दोस्त था, जिसके साथ शनी की मां का अफेयर चल रहा था। बाद में शनी के दोस्त ने उसकी मां से शादी कर ली। और साथ रहने लगे। शनी ने सलोनी को मार दिया है, इसकी जानकारी मिलने पर शनी की मां और बाप बने दोस्त ने उस लाश को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की। अब जानिए पूरा मामला… यूपी के आगरा में सेक्स रैकेट में शामिल होने से मना करने पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद किराये पर थार लेकर शव उसमें डाला और दिल्ली से करीब 250 किमी दूर आगरा लाया। फिर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे शव फेंककर फरार हो गया। गर्लफ्रेंड की लाश 6 फरवरी को मिली थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने AI की मदद से उसके चेहरे को री-डेवलप किया। इसके बाद शव की शिनाख्त महोबा की सोनाली (25) के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह अपने बॉयफ्रेंड सनी (28) के साथ दिल्ली में लिवइन में रहती थी। सोनाली शादी की जिद करती थी डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि सनी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। सनी ने बताया कि कानपुर से उसका परिवार महोबा शिफ्ट हो गया था। वहीं उसकी सोनाली से मुलाकात हुई। हमारी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद मैं सोनाली को लेकर दिल्ली चला गया। सोनाली और मैं एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। सोनाली मुझसे शादी करने की जिद करती थी, मगर मैं शादी नहीं करना चाहता था। मेरी दूसरी गर्लफ्रेंड थी और मैं उसी से शादी करना चाहता था। धमकाती थी-पुलिस को बता दूंगी कि मैं सेक्स रैकेट से जुड़ा हूं सनी ने बताया, “मैं दिल्ली में चल रहे एक सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ था। मैं सोनाली को भी देह व्यापार में धकेलना चाहता था, लेकिन वह ऐसा करने से मना करती थी। सोनाली कई बार धमकी दे चुकी थी कि वह सभी को बता देगी कि मैं सेक्स रैकेट से जुड़ा हूं।” मुझे डर था कि कहीं सोनाली मेरे बारे में सबको न बता दे। इसलिए मैंने बुराड़ी में सोनाली का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद किराये पर एक थार गाड़ी लेकर आया। रात में उसी गाड़ी में सोनाली का शव डालकर उसे ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़ा। नदी नहीं मिली तो एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंकी लाश सनी ने कहा, “मैंने सोचा था कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीच में यमुना नदी पड़ेगी, उसी में शव को फेंक दूंगा। लेकिन मुझे कोई नदी नहीं मिली। ऐसे में मैंने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे ही शव फेंक दिया।” इसके बाद मैं दिल्ली लौट गया। मुझे लगा कि पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाएगी। दिल्ली से पंजाब जाने का प्लान था, लेकिन पुलिस ने पहले ही मुझे पकड़ लिया। सोनाली की 4 साल पहले शादी हो चुकी थी सोनाली के जीजा संतकुमार ने कहा- सोनाली की चार साल पहले शादी हो चुकी थी। शादी के बाद वह सनी से प्यार करने लगी। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। सनी उससे गलत काम करवाना चाहता था, लेकिन सोनाली यह सब नहीं करना चाहती थी। जब सोनाली ने ऐसा करने से मना किया, तो सनी ने उसकी हत्या कर दी।


