पूर्णिया में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है मेरे बेटे के साथ उसकी साली एक बार भाग गई थी। इसी विवाद में उनलोगों ने मारकर उसे लटका दिया। घटना कसबा सरवरिया टोल की है। मृतक की पहचान बयासी के ग्वालगांव निवासी राजा झा(25) के तौर पर हुई है। चाचा राजीव कुमार झा ने बताया कि राजा कसबा में अपनी बुआ अंजू देवी के पास रहता था। वहां कपड़े की दुकान में काम करता था। इस दौरान प्रीति पासवान से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। तीन साल पहले दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद अपने ससुराल में रहने लगा। वैवाहिक जीवन सामान्य था। साली को लेकर फरार हो गया था राजीव कुमार ने आगे कहा कि करीब तीन महीने पहले बीमारी के कारण प्रीति पासवान की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राजा को अपनी मुंहबोली साली से प्यार हो गया। कुछ दिन पहले उसको लेकर फरार हो गया। तीन दिन पहले ही वो साली के साथ फिर से कसबा सरवरिया टोल लौटा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसके ससुर संजय पासवान ने फोन करके कहा कि राजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बरामदे में मृत अवस्था में पड़ा था। ससुराल वालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कहानी सुनाई। मगर उन्हें उनकी बातों पर शक हुआ। सूचना देने के बाद कसबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूर्णिया में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। ससुराल में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है मेरे बेटे के साथ उसकी साली एक बार भाग गई थी। इसी विवाद में उनलोगों ने मारकर उसे लटका दिया। घटना कसबा सरवरिया टोल की है। मृतक की पहचान बयासी के ग्वालगांव निवासी राजा झा(25) के तौर पर हुई है। चाचा राजीव कुमार झा ने बताया कि राजा कसबा में अपनी बुआ अंजू देवी के पास रहता था। वहां कपड़े की दुकान में काम करता था। इस दौरान प्रीति पासवान से उसकी जान-पहचान हुई। बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। तीन साल पहले दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद अपने ससुराल में रहने लगा। वैवाहिक जीवन सामान्य था। साली को लेकर फरार हो गया था राजीव कुमार ने आगे कहा कि करीब तीन महीने पहले बीमारी के कारण प्रीति पासवान की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद राजा को अपनी मुंहबोली साली से प्यार हो गया। कुछ दिन पहले उसको लेकर फरार हो गया। तीन दिन पहले ही वो साली के साथ फिर से कसबा सरवरिया टोल लौटा था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसके ससुर संजय पासवान ने फोन करके कहा कि राजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बरामदे में मृत अवस्था में पड़ा था। ससुराल वालों ने फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कहानी सुनाई। मगर उन्हें उनकी बातों पर शक हुआ। सूचना देने के बाद कसबा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


