खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली टोला में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। ससुराल आए एक नवविवाहित युवक की बदमाशों ने कनपटी में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों ने पत्नी, बहनोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर साजिश रचकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। एक माह पहले हुई थी शादी, पहली बार ससुराल आया था मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय टोनिश यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टोनिश की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार करीब पांच दिन पूर्व अपनी पत्नी के मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला आया था। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह ससुराल यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। कनपटी में मारी गई गोली, मौके पर ही मौत बताया जा रहा है कि बदमाशों ने टोनिश यादव को बेहद नजदीक से निशाना बनाते हुए उसकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पत्नी और बहनोई पर अवैध संबंध का आरोप मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टोनिश की पत्नी का अपने बहनोई से अवैध संबंध था, जिसका टोनिश लगातार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का दावा है कि अवैध संबंध का विरोध करना ही टोनिश के लिए जानलेवा साबित हुआ। शूटरों के जरिए हत्या कराने का आरोप परिजनों का आरोप है कि टोनिश की पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और शूटरों के जरिए उसकी गोली मारकर हत्या करवा दी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पत्नी हिरासत में, ससुराल पक्ष से पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच मुफ्फसिल थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में आए एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, गोली किसने चलाई और साजिश में कौन-कौन शामिल है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों में कोहराम, इलाके में दहशत इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवविवाहित युवक की इस तरह हत्या से इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ससुराल जैसे रिश्ते में भी कोई इतनी बेरहमी से हत्या की साजिश कैसे रच सकता है। खगड़िया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली टोला में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। ससुराल आए एक नवविवाहित युवक की बदमाशों ने कनपटी में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों ने पत्नी, बहनोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर साजिश रचकर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। एक माह पहले हुई थी शादी, पहली बार ससुराल आया था मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय टोनिश यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, टोनिश की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार करीब पांच दिन पूर्व अपनी पत्नी के मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला आया था। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह ससुराल यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। कनपटी में मारी गई गोली, मौके पर ही मौत बताया जा रहा है कि बदमाशों ने टोनिश यादव को बेहद नजदीक से निशाना बनाते हुए उसकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पत्नी और बहनोई पर अवैध संबंध का आरोप मृतक के परिजनों ने हत्या के पीछे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि टोनिश की पत्नी का अपने बहनोई से अवैध संबंध था, जिसका टोनिश लगातार विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों का दावा है कि अवैध संबंध का विरोध करना ही टोनिश के लिए जानलेवा साबित हुआ। शूटरों के जरिए हत्या कराने का आरोप परिजनों का आरोप है कि टोनिश की पत्नी ने अपने बहनोई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और शूटरों के जरिए उसकी गोली मारकर हत्या करवा दी। घटना के बाद से ससुराल पक्ष की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव में भी इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पत्नी हिरासत में, ससुराल पक्ष से पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस बोली- हर पहलू से हो रही जांच मुफ्फसिल थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि ससुराल में आए एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, गोली किसने चलाई और साजिश में कौन-कौन शामिल है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों में कोहराम, इलाके में दहशत इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवविवाहित युवक की इस तरह हत्या से इलाके के लोग भी सहमे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ससुराल जैसे रिश्ते में भी कोई इतनी बेरहमी से हत्या की साजिश कैसे रच सकता है।


