औरंगाबाद में ससुराल गए दामाद की पिटाई:साला-ससुर भी जख्मी, पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप

औरंगाबाद में ससुराल गए दामाद की पिटाई:साला-ससुर भी जख्मी, पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप

औरंगाबाद में ससुराल पहुंचे एक युवक को बहसबाजी करना महंगा पड़ गया। गयाजी से आए दामाद और उसके ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव का है, जहां शनिवार को यह घटना हुई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी गिरेंद्र कुमार महतो के यहां उनके दामाद चंदन कुमार पहुंचे थे। चंदन कुमार गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव के निवासी हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गिरेंद्र कुमार के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी चंदन से हुई है, लेकिन वह अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता रहता है। कई बार समझौता भी कराया गया, पर उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था कुछ दिन पहले चंदन ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वह मायके पोइवां आ गई और महिला थाना में आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच शनिवार की सुबह चंदन अचानक अपने ससुराल पहुंच गया और ससुर गिरेंद्र कुमार महतो से बहसबाजी करने लगा। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। गिरेंद्र कुमार ने फोन कर अपने बेटे प्रमोद को बुलाया। प्रमोद जब घर पहुंचे तो देखा कि चंदन उनके पिता के साथ मारपीट कर रहा है। विरोध करने पर आरोप है कि चंदन ने अपने बैग से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे गिरेंद्र कुमार और प्रमोद दोनों घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने चंदन की भी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। गांव में तनाव का माहौल बना घायल चंदन कुमार ने अलग आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी की ओर से महिला थाना में आवेदन दिए जाने के बाद वह अपनी बात रखने जा रहा था। इसी दौरान गांधी मैदान के पास से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन पकड़कर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और पोइवां गांव ले जाकर मारपीट की। चंदन का दावा है कि जब वह बेहोश हो गया, तब डायल 112 को बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया। मामले को लेकर प्रमोद कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अपने जीजा चंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। औरंगाबाद में ससुराल पहुंचे एक युवक को बहसबाजी करना महंगा पड़ गया। गयाजी से आए दामाद और उसके ससुराल पक्ष के बीच मारपीट हुई। इसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव का है, जहां शनिवार को यह घटना हुई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी गिरेंद्र कुमार महतो के यहां उनके दामाद चंदन कुमार पहुंचे थे। चंदन कुमार गयाजी के बेलागंज थाना क्षेत्र के नरमा गांव के निवासी हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गिरेंद्र कुमार के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी चंदन से हुई है, लेकिन वह अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर उनकी बहन के साथ मारपीट करता रहता है। कई बार समझौता भी कराया गया, पर उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था कुछ दिन पहले चंदन ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी, जिसके बाद वह मायके पोइवां आ गई और महिला थाना में आवेदन देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच शनिवार की सुबह चंदन अचानक अपने ससुराल पहुंच गया और ससुर गिरेंद्र कुमार महतो से बहसबाजी करने लगा। विवाद बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। गिरेंद्र कुमार ने फोन कर अपने बेटे प्रमोद को बुलाया। प्रमोद जब घर पहुंचे तो देखा कि चंदन उनके पिता के साथ मारपीट कर रहा है। विरोध करने पर आरोप है कि चंदन ने अपने बैग से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे गिरेंद्र कुमार और प्रमोद दोनों घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने चंदन की भी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। गांव में तनाव का माहौल बना घायल चंदन कुमार ने अलग आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी की ओर से महिला थाना में आवेदन दिए जाने के बाद वह अपनी बात रखने जा रहा था। इसी दौरान गांधी मैदान के पास से ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन पकड़कर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और पोइवां गांव ले जाकर मारपीट की। चंदन का दावा है कि जब वह बेहोश हो गया, तब डायल 112 को बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया। मामले को लेकर प्रमोद कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर अपने जीजा चंदन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *