हरदोई में ससुराल में दामाद की पिटाई, VIDEO:होली मिलने गए युवक व परिजनों से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी

हरदोई में ससुराल में दामाद की पिटाई, VIDEO:होली मिलने गए युवक व परिजनों से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी

अरवल थाना क्षेत्र के फदुल्लापुर निवासी अतुल कुमार को होली मिलने ससुराल जाना महंगा पड़ गया। सुरसा थाना क्षेत्र के बहरैया गांव स्थित ससुराल में उन्हें और उनके परिजनों को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई। घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अतुल कुमार पुत्र राजेंद्र कुशवाहा ने सुरसा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 5 मार्च 2026 को सुबह 10:15 बजे वह अपने भाई और माता-पिता के साथ होली मिलने अपनी ससुराल बहरैया गांव गए थे। वहां पहुंचने पर उनके सास-ससुर ने उन्हें और उनके साथ आए परिजनों को जमकर मारा-पीटा। ससुराली जनों ने उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट की इस घटना का 41 सेकंड का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अतुल कुमार ने बताया कि जब वे घटना की सूचना देने सुरसा थाने जा रहे थे, तो रास्ते में भी उन्हें घेरने की कोशिश की गई। शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुरसा सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *