पुत्र ने लोहे के रॉड से पिता पर हमला किया:सिर पर आई चोट, जमीन पर गिरे; नाजुक हालत में रेफर

पुत्र ने लोहे के रॉड से पिता पर हमला किया:सिर पर आई चोट, जमीन पर गिरे; नाजुक हालत में रेफर

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव में घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी पुत्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल रामदास ने बताया कि उनके पुत्र शेखर दास ने घरेलू विवाद के दौरान अचानक लोहे के रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से उनका सिर बुरी तरह फट गया और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजनों की मदद से गंभीर अवस्था में रामदास को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति और सिर में गहरी चोट को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर बोले- अभी हालत बनी हुई है गंभीर चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गांव के लोगों ने कहा कि जिस पिता ने पुत्र को पाल-पोसकर बड़ा किया उसी पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने कलयुगी पुत्र कहा। रामदास ने कहा कि इलाज के बाद वे थाना में आवेदन देंगे। थाना अध्यक्ष राजरतन ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के कठौन गांव में घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी पुत्र घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायल रामदास ने बताया कि उनके पुत्र शेखर दास ने घरेलू विवाद के दौरान अचानक लोहे के रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से उनका सिर बुरी तरह फट गया और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजनों की मदद से गंभीर अवस्था में रामदास को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति और सिर में गहरी चोट को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर बोले- अभी हालत बनी हुई है गंभीर चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गांव के लोगों ने कहा कि जिस पिता ने पुत्र को पाल-पोसकर बड़ा किया उसी पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने कलयुगी पुत्र कहा। रामदास ने कहा कि इलाज के बाद वे थाना में आवेदन देंगे। थाना अध्यक्ष राजरतन ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *