शराब के लिए बेटे ने मांगे फैसे, पिता ने कर दिया मना, फिर ईंट कुचलकर कर दी हत्या

शराब के लिए बेटे ने मांगे फैसे, पिता ने कर दिया मना, फिर ईंट कुचलकर कर दी हत्या

Meerut Crime News: मेरठ के जेल चुंगी इलाके में नगर निगम की दुकानों में रहने वाले एक युवक अमन ने अपने 43 साल के पिता राजेश कुमार की क्रूर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई। अमन ने पिता पर डंडे और ईंटों से जमकर हमला किया। हमले में राजेश बुरी तरह घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद अमन ने खुद की कलाई काटने की कोशिश की। सिविल लाइन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या करता है परिवरा?

राजेश कुमार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाला छा। पिछले 20 साल से वे जेल चुंगी इलाके में नगर निगम की दुकानों में रह रहा था वे कबाड़ का काम करके परिवार का गुजारा चलाता था। उनका इकलौता बेटा अमन शराब का बहुत बड़ा आदी था। राजेश बार-बार बेटे को शराब छोड़ने के लिए समझाते थे और नशा करने से मना करता था। लेकिन अमन नहीं मानता था।

झगड़े की वजह

शुक्रवार रात को अमन नशे में धुत होकर घर लौटा। राजेश ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र में बहस हो गई। परिवार वालों ने बीच-बचाव किया और मामला कुछ समय के लिए शांत हो गया। लेकिन शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे अमन ने फिर से पिता से शराब के लिए पैसे मांगे। राजेश ने साफ मना कर दिया। इससे अमन बहुत गुस्सा हो गया। उसने अपना आपा खो दिया और पिता पर हमला कर दिया।

कैसे किया हमला?

अमन ने पहले डंडे से राजेश के सिर पर जोर-जोर से वार किए। फिर ईंट उठाकर उनके सिर और शरीर पर कूटना शुरू कर दिया। राजेश लहूलुहान हो गए। वे बुरी तरह घायल हो गए। परिवार वालों ने उन्हें जल्दी से लोकप्रिय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद राजेश की मौत हो गई। अस्पताल ने सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की कार्रवाई

सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक के सिर और छाती पर गहरी चोट के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अमन का खुदकुशी का प्रयास

पिता की हत्या करने के बाद अमन ने खुद को मारने की कोशिश की। उसने किसी नुकीली चीज से अपनी कलाई काट ली। खून बहुत बहा। वह मौके से भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस पूरी घटना के बाद परिवार वाले बहुत दुखी हैं। वे रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं। एक बाप-बेटे का ऐसा रिश्ता टूट जाना सबके लिए सदमा है।

एसएसपी का बयान

एसएसपी ने कहा कि नशे के लिए पैसे न देने पर अमन ने पिता की हत्या की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इस क्रूर अपराध के लिए अमन के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *