सोमनाथ एक्सप्रेस 5 मिनट पहले पहुंचेगी उज्जैन स्टेशन

सागर| पश्चिम मध्य रेल की गाड़ी संख्या 11466 सोमनाथ एक्सप्रेस का उज्जैन में समय बदल गया है। जबलपुर से बाया कटनी मुड़वारा सोमनाथ जाने वाली ट्रेन अब उज्जैन पांच मिनट पहले पहुंचेगी। यह ट्रेन अब तक उज्जैन रात 11.50 पहुंच रही थी। रात 12 बजे उज्जैन से छूट रही थी। संशोधित समय के मुताबिक अब यह ट्रेन रात 11.45 बजे पहुंच जाएगी। 10 मिनट रुकने के बाद 11.55 बजे छूट जाएगी। संशोधित समय 2 अप्रैल से लागू होगा। यात्री ज्यादा जानकारी टोल फ्री नंबर 139 से भी ले सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *