Anurag Dobhal Family Controversy: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों पारिवारिक झगड़े के चलते सुर्खियों में हैं। यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना रोते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि वो उनकी वजह से इस दुनिया को अलविदा कहने जा रहे हैं। इसी बीच आपको अनुराग डोभाल के उन विवादों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से वो अक्सर सुर्खियों में आते रहे हैं।
बिग बॉस पर लगाया पक्षपात का आरोप (Anurag Dobhal Family Controversy)
अनुराग डोभाल उर्फ ‘यूके 07 राइडर’ ने ‘बिग बॉस 17’ में हिस्सा लिया था। अनुराग डोभाल की जर्नी काफी उतार चढ़ाव भरी रही थी। उन्होंने शो के दौरान बिग बॉस पर भी पक्षपात करने के आरोप लगाए थे। जिसकी वजह से खुद बिग बॉस ने उन्हें कई बार रोस्ट किया था। बिग बॉस ने कई बार उनकी पूरे घर के सामने फजीहत कर दी थी।
सलमान खान ने भी किया रोस्ट (Anurag Dobhal Family Controversy)
अनुराग डोभाल को बिग बॉस की ही जर्नी के दौरान सलमान खान ने भी कई बार वीकेंड का वार पर खरी-खोटी सुनाई थी। अनुराग अपनी बात बड़े ही बेबाकी से रखते थे शायद इसलिए उन्हें कई बार होस्ट से डांट पड़ती थी।
मुनव्वर फारूकी से भी हुआ पंगा (Anurag Dobhal Family Controversy)
अनुराग डोभाल का मुनव्वर फारूकी से भी काफी पंगा हुआ है। शो के दौरान तो दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा था ही लेकिन शो के बाद भी अनुराग ने कई बार मुनव्वर पर तंज कसा है। कई बार मुनव्वर ने भी अनुराग को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद सामने आता रहा है।
परिवार के साथ विवाद क्या?
जानकारी के मुताबिक अनुराग डोभाल ने मई 2025 में रितिका चौहान से शादी की थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी, जहां रितिका पहले उनकी फॉलोअर थीं। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदली और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
हालांकि बताया जा रहा है कि यह शादी परिवार की मर्जी के खिलाफ हुई थी। अनुराग का कहना है कि शादी के बाद से ही उनके और परिवार के बीच तनाव बढ़ता चला गया।


