कुछ कहानियां अधूरी ही खूबसूरत होती हैं, ‘धुरंधर 2’ की AI एंडिंग देख फैंस हुए इमोशनल

कुछ कहानियां अधूरी ही खूबसूरत होती हैं, ‘धुरंधर 2’ की AI एंडिंग देख फैंस हुए इमोशनल

Dhurandhar 2 Spoiler Alert: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है और फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस लिस्ट में अब फिल्म का क्लाइमेक्स सीन सबका ध्यान खींच रहा है, जब हमजा उर्फ जसकिरत सिंह रंगी उर्फ ​​रणवीर सिंह अपने परिवार से मिलने पंजाब जाता है, लेकिन उन्हें देखते ही अपनी मां और बहन से मिले बिना ही वहां से लौट जाता है। इस सीन को देखने के बाद दर्शक फिल्म की हैप्पी एंडिंग न होने से काफी निराश हैं।

AI ने बदला धुरंधर 2 का क्लाइमेक्स (Dhurandhar 2 Spoiler Alert)

हालांकि, सोशल मीडिया पर अब एक एआई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फिल्म का क्लाइमेक्स सीन हैप्पी-हैप्पी होता है और वो उसको अपने परिवार से मिलते हु दिखाया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अंकित अरोड़ा नाम के एक एआई आर्टिस्ट ने बनाया है।

‘धुरंधर 2’ के एआई-जनरेटेड क्लाइमेक्स पर यूजर्स के कमेंट्स

इस AI जेनरेटेड क्लाइमेक्स को देखकर कुछ नेटिजन्स काफी खुश हैं, वहीं, कुछ का मानना ​​है कि वीडियो ने फिल्म का असली मजा किरकिरा कर दिया है। एक नेटिजन ने कमेंट किया, ‘यह सिर्फ जस्सी के लिए नहीं था, यह अंत हम सभी के लिए एक सुकून देने वाला था।’

एक यूजर ने कहा, ‘हमजा, यालिना और जायन के लिए भी ऐसा ही एडिट कर दीजिए प्लीज प्लीज।’

एक यूजर ने लिखा, ये सीन देखकर मुझे रोना आ गया।’

एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने देश के लिए अपनी पहचान कुर्बान कर दी… तो यह बिल्कुल YRF जैसा अंत होता।’ एक और नेटिजन ने कमेंट की, ‘कुछ कहानियां अधूरी ही खूबसूरत होती हैं।’

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

इस बीच, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने लगभग 700 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कि एक बेहतरीन आंकड़ा है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज ड्रामा है जो काफी हद तक रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, गौरव गेरा की दमदार एक्टिंग की बदौलत सफल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *