सवाई माधोपुर में तेज सर्दी से थोड़ी रात मिली है। यहां दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से रात मिली है। वहीं कोहरा नहीं छाने से जनजीवन सामान्य हुआ है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सवाई माधोपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आज से सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहेगा और शीतलहर से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलेगा। कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने भरतपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हवा कमजोर होने और दिन में तेज धूप रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में कोल्ड-डे जैसी स्थिति खत्म हो गई। वहीं, सुबह-शाम की गलनभरी तेज सर्दी से भी थोड़ी राहत मिली। आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह से यहां तेज सर्दी का दौर जारी था। सवाई माधोपुर में शीतलहर के चलते लोगों को कंपकंपी छूट रही थी। जिससे लोगों को राहत मिली है।


