ठंड से थोड़ी राहत, बढ़ी तपन

उज्जैन | जनवरी के तीसरे सप्ताह में तपन बढ़ने से ठंड में थोड़ी राहत मिली है। रविवार को दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। कोहरा की चादर भी सिमटने लगी है। शाम के बाद चलने वाली सर्द हवा का असर भी कम होने लगा है। दिन में धूप के तेवर हल्के ही सही तीखे होने होने लगे हैं। सुबह-शाम मौसम सुहाना हो गया है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 89 और शाम को 59 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 4 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार 19 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयीन क्षेत्रों को प्रभावित करने का संकेत है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में दिन में तपन और रात में सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *