‘कुछ नेता को वोटिंग के दिन घर में बंद कर:’मोकामा में ललन सिंह बोले-टाल में रेलवे का पत्थर कहां से आया; आज 11बजे रोड शो

‘कुछ नेता को वोटिंग के दिन घर में बंद कर:’मोकामा में ललन सिंह बोले-टाल में रेलवे का पत्थर कहां से आया; आज 11बजे रोड शो

अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। आज वो मोकामा के औंटा से बाहापर तक 13 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। सोमवार को भी ललन सिंह-सम्राट चौधरी ने प्रचार किया था, इस दौरान दोनों पर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। सोमवार को ललन सिंह मोकामा में एक सभा के दौरान कहा, यहां कुछ नेता है जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। जब हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए। उन्होंने दुलारचंद हत्याकांड को सोची समझी साजिश बताया और एक सभा में कहा, मोकामा टाल में रेलवे का पत्थर कहां से आया, इसकी भी जांच होगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। आज 13 KM लंबा रोड शो ललन सिंह सुबह 10 बजे घोसवरी जाएंगे, जहां वह कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो औंटा गांव से हाथीदह, मरांची, रामपुर डुमरा, जलालपुर होते हुए बाहापर तक जाएगा। सोमवार को ललन सिंह ने मोकामा में दुलारचंद यादव मामले को एक ‘षडयंत्र’ बताया था और जनता से अनंत सिंह को विजयी बनाने की अपील भी की थी। रोड शो में अधिक गाड़ियां, सम्राट चौधरी-ललन सिंह पर केस दर्ज ललन सिंह ने मोकामा में बुधवार को भी रोड शो किया था। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल रहे थे। इस दौरान दोनों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनके रोड शो में परमिशन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। SSP के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आयोजकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बगैर अनुमति वाली गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। दरअसल, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। दोनों प्रमुख नेता ओपन जिप्सी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान सिर्फ 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की परमिशन थी, लेकिन दोनों के काफिले में 48 गाड़ियां शामिल हुईं।< सोमवार के रोड की तस्वीरें… ———————- ये खबर भी पढ़ें जेल में ‘दिमागिया’ का खाना खाएंगे अनंत सिंह:हाथ जोड़कर जज से बोले- हुजूर ई केस में हम गलत फंस गेलिये, चुनाव तक जमानतिया नहीं लेंगे मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बाहुबली नेता को बाकी कैदियों से अलग विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने चुनाव तक जेल से बाहर नहीं आने का फैसला किया है। इसलिए जमानत नहीं मांगेंगे। कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह ने जज के सामने हाथ जोड़ लिए। अपने ठेठ अंदाज में कहा, ‘हुजूर ई केस में हम गलत फंस गेलिये, चुनाव तक जमानतिया नहीं लेंगे’। पूरी खबर पढ़ें अनंत सिंह के जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा में चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। आज वो मोकामा के औंटा से बाहापर तक 13 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। सोमवार को भी ललन सिंह-सम्राट चौधरी ने प्रचार किया था, इस दौरान दोनों पर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। सोमवार को ललन सिंह मोकामा में एक सभा के दौरान कहा, यहां कुछ नेता है जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। जब हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए। उन्होंने दुलारचंद हत्याकांड को सोची समझी साजिश बताया और एक सभा में कहा, मोकामा टाल में रेलवे का पत्थर कहां से आया, इसकी भी जांच होगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। आज 13 KM लंबा रोड शो ललन सिंह सुबह 10 बजे घोसवरी जाएंगे, जहां वह कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से उनका रोड शो शुरू होगा। रोड शो औंटा गांव से हाथीदह, मरांची, रामपुर डुमरा, जलालपुर होते हुए बाहापर तक जाएगा। सोमवार को ललन सिंह ने मोकामा में दुलारचंद यादव मामले को एक ‘षडयंत्र’ बताया था और जनता से अनंत सिंह को विजयी बनाने की अपील भी की थी। रोड शो में अधिक गाड़ियां, सम्राट चौधरी-ललन सिंह पर केस दर्ज ललन सिंह ने मोकामा में बुधवार को भी रोड शो किया था। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल रहे थे। इस दौरान दोनों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उनके रोड शो में परमिशन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसी को लेकर कार्रवाई की गई है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। SSP के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आयोजकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बगैर अनुमति वाली गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। दरअसल, दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जेल में हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली है। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। दोनों प्रमुख नेता ओपन जिप्सी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो किया। रोड शो के दौरान सिर्फ 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की परमिशन थी, लेकिन दोनों के काफिले में 48 गाड़ियां शामिल हुईं।< सोमवार के रोड की तस्वीरें… ———————- ये खबर भी पढ़ें जेल में ‘दिमागिया’ का खाना खाएंगे अनंत सिंह:हाथ जोड़कर जज से बोले- हुजूर ई केस में हम गलत फंस गेलिये, चुनाव तक जमानतिया नहीं लेंगे मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। बाहुबली नेता को बाकी कैदियों से अलग विशेष सुरक्षा में रखा गया है। उन्होंने चुनाव तक जेल से बाहर नहीं आने का फैसला किया है। इसलिए जमानत नहीं मांगेंगे। कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह ने जज के सामने हाथ जोड़ लिए। अपने ठेठ अंदाज में कहा, ‘हुजूर ई केस में हम गलत फंस गेलिये, चुनाव तक जमानतिया नहीं लेंगे’। पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *