सैनिकों को फ्लैट में मिलेगी विशेष छूट:आवास विकास परिषद फ्लैट बुकिंग पर 20% तक की छूट; ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

सैनिकों को फ्लैट में मिलेगी विशेष छूट:आवास विकास परिषद फ्लैट बुकिंग पर 20% तक की छूट; ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने नववर्ष पर सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को बड़ी राहत दी है। परिषद की पहले आओ–पहले पाओ योजना के तहत अब सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को फ्लैट बुकिंग पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। ये सुविधा 12 जनवरी से परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन लागू कर दी गई है। परिषद वर्तमान में लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद और आगरा में रेडी टू मूव फ्लैट्स का आवंटन कर रही है। सामान्य आवेदकों को जहां 60 दिन में भुगतान पर 15 प्रतिशत और 61 से 90 दिन में भुगतान पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है, वहीं सैनिकों को अब अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई है। बोर्ड बैठक में हुआ था फैसला परिषद की 274वीं बैठक में ये फैसला लिया गया था। फैसले के मुताबिक सैनिकों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके तहत अब आवंटन की तारीख से 60 दिन के भीतर पूरा भुगतान करने पर 20 प्रतिशत, 61 से 90 दिन में भुगतान पर 15 प्रतिशत और 91 से 120 दिन में भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कि सैनिकों की तैनाती सीमा या दूसरी कई जगहों पर होती है। ये तैनातियां बदला भी करती है। जिसके चलते वो योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्हें विशेष सुविधा दी जा रही है। सैनिक परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद 15 दिनों के भीतर सेवारत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र देना होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *