जमीन के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के शिकार हुए जवान

भास्कर न्यूज |किशनगंज शहर के लाइन धोबी पट्टी निवासी पुलिसकर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन के नाम पर 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लगाते हुए टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित राज रंजन फिलहाल नालंदा जिला बल में सिपाही के पद पर कार्यरत है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अस्पताल रोड के निवासी सुखेन्द्र मंडल, जितेंद्र मंडल, विकास कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल व डोली देवी से 22 लाख रुपए में एक कट्ठा जमीन बेचने की बात तय हुई। जिसमें आरोपियों ने बयाना के नाम पर पहले दो लाख रुपए ले लिए। जबकि सितंबर 2025 में पांच लाख रूपये और मार्च 2025 में तीन लाख दस हजार रुपए जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लिया था। लेकिन जमीन रजिस्ट्री करने में वे अब टालमटोल कर रहे हैं। गत 15 जनवरी 2026 को जब पीड़ित उस जमीन पर गए तो देखा गया की किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा जमीन पर घर बनाया जा रहा है। जब आरोपियों से रुपये मांगा तो वापस करने से साफ इंकार कर दिया। । वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि पीड़ित के लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। भास्कर न्यूज |किशनगंज शहर के लाइन धोबी पट्टी निवासी पुलिसकर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन के नाम पर 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी करने का आरोप लगाते हुए टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित राज रंजन फिलहाल नालंदा जिला बल में सिपाही के पद पर कार्यरत है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अस्पताल रोड के निवासी सुखेन्द्र मंडल, जितेंद्र मंडल, विकास कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल व डोली देवी से 22 लाख रुपए में एक कट्ठा जमीन बेचने की बात तय हुई। जिसमें आरोपियों ने बयाना के नाम पर पहले दो लाख रुपए ले लिए। जबकि सितंबर 2025 में पांच लाख रूपये और मार्च 2025 में तीन लाख दस हजार रुपए जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लिया था। लेकिन जमीन रजिस्ट्री करने में वे अब टालमटोल कर रहे हैं। गत 15 जनवरी 2026 को जब पीड़ित उस जमीन पर गए तो देखा गया की किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा जमीन पर घर बनाया जा रहा है। जब आरोपियों से रुपये मांगा तो वापस करने से साफ इंकार कर दिया। । वहीं थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि पीड़ित के लिखित शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *