सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध हालत में मौत:भोपाल से दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गया था, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सोया, सुबह मृत मिला

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध हालत में मौत:भोपाल से दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गया था, बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद सोया, सुबह मृत मिला

भोपाल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने मसूरी गए था। जहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार रात जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद युवक अपने कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह वह कमरे में बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवा दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा। मौत की सूचना शनिवार सुबह करीब 11 बजे एमडीटी-112 के जरिए पुलिस को मिली थी। पुलिस के अनुसार, हर्ष 1 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचा था। 2 जनवरी की रात दोस्तों ने साथी भावना वर्मा का जन्मदिन मनाया। पार्टी के बाद रात करीब 11 बजे हर्ष अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह कमरे में मृत मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *