महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली आज:ओपी राजभर जनसभा को करेंगे संबोधित, SI परीक्षा के कारण बदली तारीख

महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली आज:ओपी राजभर जनसभा को करेंगे संबोधित, SI परीक्षा के कारण बदली तारीख

महराजगंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) द्वारा आज, सोमवार 16 मार्च 2026 को “सामाजिक समरसता महारैली” का आयोजन किया जा रहा है। यह महारैली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट मैदान में होगी। यह महारैली पहले 15 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसकी तिथि में बदलाव किया गया। पार्टी के अनुसार, प्रदेश में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ाया गया था। महारैली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस महारैली का उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश को मजबूत करना है। आयोजकों को उम्मीद है कि जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *