SnapChat Trick: हो जाएं सावधान! कहीं आपका बॉयफ्रेंड भी तो नहीं भेज रहा पुरानी फोटोज को स्नैप बनाकर?

SnapChat Trick: हो जाएं सावधान! कहीं आपका बॉयफ्रेंड भी तो नहीं भेज रहा पुरानी फोटोज को स्नैप बनाकर?

SnapChat Trick: चाहे लोग कितने भी महंगे और अच्छे कैमरे वाले फोन क्यों न खरीद लें, लेकिन आज भी ज्यादातर लोग वीडियो बनाने या फोटो खींचने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि स्नैपचैट एक ऐसा ऐप है जिसका इस्तेमाल फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के मजेदार फिल्टर भी मिलते हैं, जिसकी वजह से लोग इसे इस्तेमाल करना काफी पसंद करते हैं। साथ ही, इसमें फोटो या वीडियो बनाने के बाद आप बिना किसी तीसरे ऐप का इस्तेमाल किए सीधे भेज भी सकते हैं, जिसे स्नैप कहा जाता है। लेकिन इस ऐप की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि आप इसमें पहले से खींची गई फोटो को सीधे स्नैप के रूप में नहीं भेज सकते।

आज की इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने फोटो और वीडियो को भी स्नैप के रूप में भेज सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

स्नैपचैट पर पुरानी तस्वीरों को नए स्नैप के रूप में कैसे भेजें? (How to Send Old Photos as New Snaps on Snapchat)

फोन की गैलरी में बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो होने के बाद भी कई बार हम उन्हें स्नैपचैट पर शेयर नहीं कर पाते। इसलिए कई बार लोग स्नैपचैट का इस्तेमाल यह देखने के लिए भी करते हैं कि उनका पार्टनर इस समय कहां है या किसके साथ है। ऐसे में अगर कोई पुरानी फोटो भेज दे तो सामने वाले को शक हो सकता है। लेकिन नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से किसी भी पुराने फोटो या वीडियो को स्नैप के रूप में भेज सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो कर भेजें स्नैप (Steps to Send Old Photos as Snaps on Snapchat)

  • अपने फोन में स्नैपचैट ऐप खोलें।
  • ऐप खोलने के बाद HD के नीचे बने डायरेक्ट जैसे सिंबल पर क्लिक करें।
  • उस सिंबल पर क्लिक करने के बाद आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • इन ऑप्शन में से डायरेक्ट मोड पर क्लिक करें।
  • डायरेक्ट मोड पर जाने के बाद इंपोर्ट मीडिया पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी गैलरी खुल जाएगी। यहां से अपनी पसंद का फोटो चुनें।
  • फोटो चुनने के बाद प्रिव्यू पर क्लिक करें और फिर सेंड पर क्लिक करके जिसे भेजना चाहते हैं उसे चुनकर भेज दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *