सुपौल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भपटियाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बिहार विधानसभा कार पास स्टीकर लगी पटना नंबर प्लेट की दो इनोवा क्रिस्टा लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। इस कार्रवाई में कुल 3280 बोतल सिरप, दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि चार तस्करों को अरेस्ट किया गया है। बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकॉरेक्स बरामद पुलिस के अनुसार, बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकॉरेक्स और 12 कार्टन से 1600 बोतल विस्कॉफ शामिल हैं। विस्कॉफ की अनुमानित कीमत 2,75,520 रुपये तथा विसकॉरेक्स की कीमत 2,91,379 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल पदार्थों की कीमत करीब 5,66,899 रुपये बताई गई है।
2 संदिग्ध कारों को रोककर की तलाशी,नशीले सिरप खेप मिली गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे के नेतृत्व में चिकनी धर्मकांटा और इंडो-नेपाल रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो संदिग्ध इनोवा कारों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सिरप की बड़ी खेप का खुलासा हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रणधीर कुमार सिंह (निवासी—सोभी डुमारा, भोजपुर), कन्हैया महतो, सोनू कुमार और सुधीर कुमार (तीनों निवासी—कदमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) के रूप में की गई है। एसपी बोले- किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा इस मामले में भपटियाही थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस बरामद सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसपी शरथ आरएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। सुपौल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भपटियाही थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बिहार विधानसभा कार पास स्टीकर लगी पटना नंबर प्लेट की दो इनोवा क्रिस्टा लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद किया गया। इस कार्रवाई में कुल 3280 बोतल सिरप, दो चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और 25 हजार रुपये नकद जब्त किए गए, जबकि चार तस्करों को अरेस्ट किया गया है। बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकॉरेक्स बरामद पुलिस के अनुसार, बरामद खेप में 10 कार्टन से 1680 बोतल विसकॉरेक्स और 12 कार्टन से 1600 बोतल विस्कॉफ शामिल हैं। विस्कॉफ की अनुमानित कीमत 2,75,520 रुपये तथा विसकॉरेक्स की कीमत 2,91,379 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल पदार्थों की कीमत करीब 5,66,899 रुपये बताई गई है।
2 संदिग्ध कारों को रोककर की तलाशी,नशीले सिरप खेप मिली गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश दुबे के नेतृत्व में चिकनी धर्मकांटा और इंडो-नेपाल रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान दो संदिग्ध इनोवा कारों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सिरप की बड़ी खेप का खुलासा हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रणधीर कुमार सिंह (निवासी—सोभी डुमारा, भोजपुर), कन्हैया महतो, सोनू कुमार और सुधीर कुमार (तीनों निवासी—कदमकुआं थाना क्षेत्र, पटना) के रूप में की गई है। एसपी बोले- किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा इस मामले में भपटियाही थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस बरामद सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसपी शरथ आरएस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।


