पांच लाख की 51.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ाए:राजस्थान से लेकर आ रहे थे दो अंतर्राज्यीय तस्कर; डिस्ट्रीब्यूटर का पता लगा रही पुलिस

पांच लाख की 51.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ाए:राजस्थान से लेकर आ रहे थे दो अंतर्राज्यीय तस्कर; डिस्ट्रीब्यूटर का पता लगा रही पुलिस

गुना जिले के मृगवास इलाके में पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से स्मैक लेकर आ रहे थे। उनके कब्जे से 51.50 ग्राम स्मैक जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब नेटवर्क खंगाल रही है कि वे यह नशा किससे लेकर आए थे। मृगवास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से एक बाइक (RJ20 ES 9696) पर दो लोग स्मैक लेकर सानई के रास्ते कुंभराज जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सानई पुलिस चौकी की टीम ने सानई-बांसाहेड़ा रोड स्थित पागड़ीघटा के रास्ते पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए वाली बाइक आते दिखी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। बारां के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बनवारीलाल उर्फ बना (32) और उम्मेद सिंह (36) बताया। दोनों राजस्थान के बारां जिले के हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के ग्राम खड़िया के रहने वाले हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 51.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 5 लाख रुपए की स्मैक और 1 लाख रुपए की बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उनके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *