किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मधेपुरा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसकी कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चारघरिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। 143 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई
चेकिंग के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक सफेद रंग की वैगनआर कार (रजि. नं. BR43AE7577) को रोकने का इशारा किया गया। चालक से वाहन में लोड सामग्री के बारे में पूछने पर वह घबरा गया और उसने गाड़ी खाली होने की बात कही। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में मधेपुरा निवासी 35 वर्षीय राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 32/2026, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई सामग्री में 143.84 लीटर विदेशी शराब, वैगनआर वाहन (BR43AE7577) और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। छापेमारी दल में कोचाधामन थाना के थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के साथ हिटलर कुमार, नवनीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान मधेपुरा निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया और उसकी कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस अधीक्षक किशनगंज संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चारघरिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। 143 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई
चेकिंग के दौरान किशनगंज की ओर से आ रही एक सफेद रंग की वैगनआर कार (रजि. नं. BR43AE7577) को रोकने का इशारा किया गया। चालक से वाहन में लोड सामग्री के बारे में पूछने पर वह घबरा गया और उसने गाड़ी खाली होने की बात कही। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 143.84 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में मधेपुरा निवासी 35 वर्षीय राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोचाधामन थाना में कांड संख्या 32/2026, धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई सामग्री में 143.84 लीटर विदेशी शराब, वैगनआर वाहन (BR43AE7577) और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। छापेमारी दल में कोचाधामन थाना के थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के साथ हिटलर कुमार, नवनीत कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


