फतेहाबाद जिले के टोहाना पुलिस ने एक युवक को 8 किलो 808 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी सिद्धांत जैन के ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत सीआईए टीम द्वारा गुप्त सूचना पर की गई। सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जमालपुर शेखां क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर रतिया से टोहाना की ओर गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस को देख मोड़ी बाइक सूचना की पुष्टि के बाद जमालपुर शेखां-कुलां रोड पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस नाकाबंदी देखकर उसने वापस भागने का प्रयास किया, जिसके बाद संदेह के आधार पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्लास्टिक के कट्टे मेंं छिपाया था गांजा आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के टोहाना तहसील स्थित इंदा छोई के दीपक पुत्र हजारी राम के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास रखे हरे रंग के प्लास्टिक कट्टे से 8 किलो 808 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-बी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।


