किशनगंज जिले के गलगलिया क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी की भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई में 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 28 वर्षीय दीपक शर्मा, पुत्र गुलटन शर्मा, के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दीपक शर्मा को मोटरसाइकिल से गांव-गांव तक ब्राउन शुगर पहुंचाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि यह मादक पदार्थ भारत के भीतर ही अवैध रूप से वितरित किया जा रहा था, न कि नेपाल से आयात किया गया था। मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे तस्कर एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के महीनों में गलगलिया थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें तस्कर मोटरसाइकिल, पैदल और अन्य माध्यमों का उपयोग कर रहे थे। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एसएसबी की 41वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे संयुक्त अभियानों से तस्करों में भय का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा। किशनगंज जिले के गलगलिया क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी की भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई में 52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान 28 वर्षीय दीपक शर्मा, पुत्र गुलटन शर्मा, के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में दीपक शर्मा को मोटरसाइकिल से गांव-गांव तक ब्राउन शुगर पहुंचाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि यह मादक पदार्थ भारत के भीतर ही अवैध रूप से वितरित किया जा रहा था, न कि नेपाल से आयात किया गया था। मोटरसाइकिल से तस्करी कर रहे तस्कर एसएसबी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमावर्ती इलाकों में बढ़ती नशा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाल के महीनों में गलगलिया थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें तस्कर मोटरसाइकिल, पैदल और अन्य माध्यमों का उपयोग कर रहे थे। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। एसएसबी की 41वीं वाहिनी और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे संयुक्त अभियानों से तस्करों में भय का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।


