गोड्डा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को महागामा से 4 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर निवासी मुन्नी लाल भगत (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागलपुर से गांजा लेकर महागामा में बेचने की फिराक में आया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी को मिली सूचना के आधार पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम को महागामा और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखनी शुरू की। इसी क्रम में केचुआ चौक से नहर होते हुए हरिणचारा जाने वाली सड़क पर पुलिस की विशेष निगरानी लगाई गई। कब्रिस्तान के पास पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम को इसी सड़क पर एक व्यक्ति लाल रंग का थैला लिए हुए कब्रिस्तान के पास संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा। वह किसी का इंतजार करता नजर आ रहा था। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया और पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके लाल रंग के थैले से 1-1 किलो के चार पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 4 किलो गांजा था। गांजा को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस गांजा बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ महागामा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इस तस्करी के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पूछताछ में कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी पहचान और भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गोड्डा पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गोड्डा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी को महागामा से 4 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर निवासी मुन्नी लाल भगत (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागलपुर से गांजा लेकर महागामा में बेचने की फिराक में आया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी को मिली सूचना के आधार पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम को महागामा और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने संभावित रास्तों और संदिग्ध स्थानों पर नजर रखनी शुरू की। इसी क्रम में केचुआ चौक से नहर होते हुए हरिणचारा जाने वाली सड़क पर पुलिस की विशेष निगरानी लगाई गई। कब्रिस्तान के पास पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम को इसी सड़क पर एक व्यक्ति लाल रंग का थैला लिए हुए कब्रिस्तान के पास संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा। वह किसी का इंतजार करता नजर आ रहा था। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया और पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके लाल रंग के थैले से 1-1 किलो के चार पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 4 किलो गांजा था। गांजा को जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस गांजा बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ महागामा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इस तस्करी के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पूछताछ में कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी पहचान और भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। गोड्डा पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


