20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:कटहरा पुलिस ने मोहम्मदपुर टूरी गांव से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:कटहरा पुलिस ने मोहम्मदपुर टूरी गांव से पकड़ा, कोर्ट ने जेल भेजा

कटहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टूरी गांव में पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के चांदपुरा सलखन्नी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर टूरी गांव में पुलिस की गाड़ी देखकर अंकित सिंह प्लास्टिक के गैलन पकड़े हुए भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसके पास से कुल 20 लीटर देशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब में एक गैलन में 15 लीटर और दूसरे में 5 लीटर शराब शामिल थी। कटहरा थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और कार्रवाई जारी है। कटहरा थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कटहरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर टूरी गांव में पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के चांदपुरा सलखन्नी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे सहायक उपनिरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर टूरी गांव में पुलिस की गाड़ी देखकर अंकित सिंह प्लास्टिक के गैलन पकड़े हुए भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसके पास से कुल 20 लीटर देशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब में एक गैलन में 15 लीटर और दूसरे में 5 लीटर शराब शामिल थी। कटहरा थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और कार्रवाई जारी है। कटहरा थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *