बक्सर बॉर्डर पर तस्कर गिरफ्तार, 650 बोतल शराब बरामद:कार की सीट-गेट में छिपाकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब

बक्सर बॉर्डर पर तस्कर गिरफ्तार, 650 बोतल शराब बरामद:कार की सीट-गेट में छिपाकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब

बक्सर में उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर एक कार से 650 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब को कार की सीटों, दरवाजों के गेट और बॉडी के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखा गया था। बाहर से देखने पर कार सामान्य प्रतीत हो रही थी, लेकिन गहन तलाशी के दौरान 180 एमएल की कुल 650 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। गंगा नदी पर बने पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रही थी कार यह कार उत्तर प्रदेश से गंगा नदी पर बने पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद शराब की यह खेप बरामद हुई और तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी नीतीश यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप बिहार के छपरा पहुंचाई जानी थी। तस्कर शराब को छिपाकर ला रहा था उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि तस्कर शराब को छिपाकर ला रहा था। विभाग ने सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ा। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बक्सर में उत्पाद विभाग ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर एक कार से 650 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब को कार की सीटों, दरवाजों के गेट और बॉडी के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखा गया था। बाहर से देखने पर कार सामान्य प्रतीत हो रही थी, लेकिन गहन तलाशी के दौरान 180 एमएल की कुल 650 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। गंगा नदी पर बने पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रही थी कार यह कार उत्तर प्रदेश से गंगा नदी पर बने पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रही थी। उत्पाद विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसके बाद शराब की यह खेप बरामद हुई और तस्कर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी नीतीश यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शराब की यह खेप बिहार के छपरा पहुंचाई जानी थी। तस्कर शराब को छिपाकर ला रहा था उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि तस्कर शराब को छिपाकर ला रहा था। विभाग ने सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ा। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *