नवादा के नारदीगंज क्षेत्र में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 180 लीटर विदेशी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आज सुबह की गई, जब गया जी से विदेशी शराब लेकर आ रहे एक टाटा सुमो विक्टा को नारदीगंज के समीप नाकाबंदी कर रोका गया। वाहन से कुल 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल चैलेंज डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 120 बोतलें (कुल 45 लीटर) और रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 360 बोतलें (कुल 135 लीटर) शामिल थीं। इस प्रकार कुल 480 बोतलें और 180 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार पुलिस ने शराब तस्कर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दिनेश कुमार स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के बेटे हैं और गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत इटाडीह गांव के निवासी हैं। इस छापामारी दल का नेतृत्व मद्य निषेध निरीक्षक श्री न्यूटन अरब ने किया। टीम में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री सुबोध कुमार, मद्य निषेध सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी, सैप के जवान और ग्रुप सेंटर से आए जवान शामिल थे। नवादा के नारदीगंज क्षेत्र में पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 180 लीटर विदेशी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आज सुबह की गई, जब गया जी से विदेशी शराब लेकर आ रहे एक टाटा सुमो विक्टा को नारदीगंज के समीप नाकाबंदी कर रोका गया। वाहन से कुल 20 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल चैलेंज डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 120 बोतलें (कुल 45 लीटर) और रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की की 375 एमएल की 360 बोतलें (कुल 135 लीटर) शामिल थीं। इस प्रकार कुल 480 बोतलें और 180 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार पुलिस ने शराब तस्कर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है। दिनेश कुमार स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के बेटे हैं और गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत इटाडीह गांव के निवासी हैं। इस छापामारी दल का नेतृत्व मद्य निषेध निरीक्षक श्री न्यूटन अरब ने किया। टीम में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध श्री सुबोध कुमार, मद्य निषेध सिपाही मोहम्मद इरफान अंसारी, सैप के जवान और ग्रुप सेंटर से आए जवान शामिल थे।


