दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:दतिया पुलिस को देखते ही भागने लगा था; घेराबंदी में पकड़ा गया

दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:दतिया पुलिस को देखते ही भागने लगा था; घेराबंदी में पकड़ा गया

दतिया की थरेट थाना पुलिस ने शनिवार शाम पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी और शातिर बदमाश सागर यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पुलिस पर कट्टा तान दिया था। पुलिस को शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार आरोपी सागर यादव बसई जीव क्षेत्र के नागिल का डेरा, वैरछा इलाके में मौजूद है और शराब पी रहा है। सूचना के बाद थरेट थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी सागर यादव हाथ में कट्टा लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर हमला कर दिया। और पुलिस पर कट्टा तान दिया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को काबू में किया। कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए
तलाशी के दौरान आरोपी के कट्टे में एक जिंदा राउंड मिला, जबकि जैकेट की तलाशी में 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और अवैध हथियार रखने के आरोप में अतरैटा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सागर यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ करीब 15 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 3 मामले, हत्या के प्रयास, हरिजनएक्ट के 3 मामले, बलवा, अवैध हथियार, लोक सेवक पर हमला और अवैध शराब जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थरेट, अतरैटा, इंदरगढ़ और दबोह (जिला भिंड) थानों में कुल 3 स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे। आरोपी सागर यादव लंबे समय से वैरछा, टोडा पहाड़ और बसई जीव के जंगलों में छिपकर फरारी काट रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। थरेट पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *