किशनगंज से सिलीगुड़ी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को बुधवार को गलगलिया स्टेशन के पास रोका गया। ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। यह घटना बुधवार को तब हुई जब इंटरसिटी एक्सप्रेस हर दिन के तरह किशनगंज से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। गलगलिया स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन के चक्के से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोक दिया गया। समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया रेलवे अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद कुछ ही देर में समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को लगभग 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। हालाकि यात्रियों के बीच इससे भय का माहौल उत्पन्न हो गया। रेलवे अधिकारी का बयान – रेलवे अधिकारी सुरेंद्र जी ने बताया कि गलगलिया स्टेशन के समीप ट्रेन पहुंचने पर ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकल रहा था। जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोका और समस्या का समाधान किया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और यह एक मामूली तकनीकी समस्या थी। किशनगंज से सिलीगुड़ी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को बुधवार को गलगलिया स्टेशन के पास रोका गया। ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। यह घटना बुधवार को तब हुई जब इंटरसिटी एक्सप्रेस हर दिन के तरह किशनगंज से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। गलगलिया स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन के चक्के से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोक दिया गया। समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया रेलवे अधिकारियों ने तुरंत इसकी जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद कुछ ही देर में समस्या का समाधान कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को लगभग 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। हालाकि यात्रियों के बीच इससे भय का माहौल उत्पन्न हो गया। रेलवे अधिकारी का बयान – रेलवे अधिकारी सुरेंद्र जी ने बताया कि गलगलिया स्टेशन के समीप ट्रेन पहुंचने पर ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकल रहा था। जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोका और समस्या का समाधान किया। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और यह एक मामूली तकनीकी समस्या थी।


