सुपौल में ‘मिस्टर जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगे:गणतंत्र दिवस समारोह में हंगामा, टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग की जांच शुरू

सुपौल में ‘मिस्टर जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगे:गणतंत्र दिवस समारोह में हंगामा, टीचर गिरफ्तार, शिक्षा विभाग की जांच शुरू

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ परिसर में घटी। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में “जिन्ना जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भय और भ्रम का माहौल उत्पन्न हो गया। नारे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी द्वारा इस संबंध में किशनपुर थाना को लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शिक्षक के इस कृत्य से न केवल विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि यह देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के भी विरुद्ध है। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानाध्यक्ष को दूरभाष पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षके के आचरण की भी जांच होगी
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभागीय स्तर पर शिक्षक के आचरण की जांच की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय अभुआड़ परिसर में घटी। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में तैनात शिक्षक मंसूर आलम पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में “जिन्ना जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि इस घटना से विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भय और भ्रम का माहौल उत्पन्न हो गया। नारे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी द्वारा इस संबंध में किशनपुर थाना को लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शिक्षक के इस कृत्य से न केवल विद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि यह देश की संप्रभुता और संविधान की भावना के भी विरुद्ध है। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थानाध्यक्ष को दूरभाष पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षके के आचरण की भी जांच होगी
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभागीय स्तर पर शिक्षक के आचरण की जांच की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *