छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सराईपाली रोड पर ग्रामीण सुबह से उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इससे दोनों ओर से आने-जाने वाली वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। वहीं प्रदर्शनकारियों को समझाईश देने की कोशिश की गई, लेकिन वे अपनी मांगो पर अढ़े हैं। शुक्रवार की सुबह तकरीबन 9 बजे सराईपाली समेत आसपास के करीब 10-15 गांव के ग्रामीण सड़क पर चक्काजाम शुरू कर दिया। अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करने लगे। उनकी मांग थी कि गेरवानी से सराईपाली की ओर की सड़क बदहाल हालत में है और इससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हर दिन शिवपुर, पाली, देलारी, सराईपाली, गौरमुड़ी, गदगांव, हर्राडीह समेत कई गांव के काफी संख्या में इस सड़क पर ग्रामीण आना-जाना करते हैं। स्कूली बच्चे भी इस ओर पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर अब क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच आक्रोश है। जिसके कारण ग्रामीणों ने चक्काजाक कर दिया। जब इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश देने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी और अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं।
अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया
ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 17 दिन घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या से अवगत कराया गया था कि सड़क की हालत काफी खराब है। गांव के ग्रामीणों ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों में रोजाना भारी वाहन चलने के कारण यहां की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। सड़क निर्माण की मांग को कई बार आंदोलन करने के बावजूद आज तलक उनके क्षेत्र की सडक का निर्माण नहीं हो सका है।
हर बार आश्वसन दे देते हैं
सराईपाली गांव के सरपंच ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पिछले बार भी आश्वसन दिया गया था कि प्लांट वालों से रोड के लिए चर्चा किया जाएगा। ताकि सड़क का सुधार हो, लेकिन किसी प्रकार की चर्चा नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इस बार भी आश्वसन देने के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन कोई नहीं गया। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से आंदोलन जारी है।


