हावड़ा-दिल्ली के बीच पटना होते चलेगी स्लीपर वंदे भारत

हावड़ा-दिल्ली के बीच पटना होते चलेगी स्लीपर वंदे भारत

हावड़ा और दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह मोकामा, किऊल, पटना, बक्सर सहित बिहार-यूपी के कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। यह बंगाल के लिए दूसरी तो बिहार और यूपी के लिए पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। हावड़ा से दिल्ली तक की करीब 1500 किमी दूरी 14 घंटे में तय होगी। 125 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। इस साल 12 स्लीपर वंदे भारत के परिचालन की तैयारी है। हावड़ा-दिल्ली के बीच जल्द चलेगी। 16 कोच वाली इस एसी ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है। इसमें थर्ड एसी के 11, सेकंड एसी के 4 और फर्स्ट एसी का एक कोच होगा। थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन तेजस राजधानी से भी कम समय में सफर तय कराती है। इसमें बेहतर लाइटिंग, साफ टॉयलेट, चार्जिंग प्वाइंट, एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे, फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। 18 जनवरी तक तीन नई अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी। 15949/15950 अमृत भारत डिब्रूगढ़ और गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। 22588/22587 अमृत भारत बनारस और सियालदह के बीच चलेगी। यह ट्रेन बनारस से रविवार, गुरुवार, शुक्रवार, जबकि सियालदह से सोमवार, बुधवार, शनिवार को चलेगी। 13065/13066 अमृत भारत हावड़ा और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक चलेगी। 11031/11032 अमृत भारत मुंबई के पनवेल और बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक चलेगी। ये ट्रेनें बिहार होकर गुजरेंगी। हावड़ा और दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। यह मोकामा, किऊल, पटना, बक्सर सहित बिहार-यूपी के कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। यह बंगाल के लिए दूसरी तो बिहार और यूपी के लिए पहली स्लीपर वंदे भारत होगी। हावड़ा से दिल्ली तक की करीब 1500 किमी दूरी 14 घंटे में तय होगी। 125 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। इस साल 12 स्लीपर वंदे भारत के परिचालन की तैयारी है। हावड़ा-दिल्ली के बीच जल्द चलेगी। 16 कोच वाली इस एसी ट्रेन की यात्री क्षमता 823 है। इसमें थर्ड एसी के 11, सेकंड एसी के 4 और फर्स्ट एसी का एक कोच होगा। थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 यात्री यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन तेजस राजधानी से भी कम समय में सफर तय कराती है। इसमें बेहतर लाइटिंग, साफ टॉयलेट, चार्जिंग प्वाइंट, एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक दरवाजे, फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। 18 जनवरी तक तीन नई अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी। 15949/15950 अमृत भारत डिब्रूगढ़ और गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। 22588/22587 अमृत भारत बनारस और सियालदह के बीच चलेगी। यह ट्रेन बनारस से रविवार, गुरुवार, शुक्रवार, जबकि सियालदह से सोमवार, बुधवार, शनिवार को चलेगी। 13065/13066 अमृत भारत हावड़ा और आनंद विहार के बीच साप्ताहिक चलेगी। 11031/11032 अमृत भारत मुंबई के पनवेल और बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच साप्ताहिक चलेगी। ये ट्रेनें बिहार होकर गुजरेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *