Skin Itching Treatment: खुजली से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी! शरीर में मिला खुद-ब-खुद रोकने वाला सिस्टम

Skin Itching Treatment: खुजली से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी! शरीर में मिला खुद-ब-खुद रोकने वाला सिस्टम

Skin Itching Treatment: कभी-कभी एक मामूली-सी खुजली भी इंसान को बेचैन कर देती है। खुजली की तलब में लोग बार-बार त्वचा को खुजलाते हैं, जिससे आराम भी नहीं मिलता और कई बार त्वचा छिल जाती है, जलन बढ़ जाती है और दर्द भी होने लगता है।

चीन के बीजिंग के वैज्ञानिकों ने अब खुजली को रोकने का नया तरीका खोज लिया है। उन्होंने बताया कि शरीर में एक तरह की नेचुरल अलार्म प्रणाली मौजूद है, जो दिमाग को संकेत भेजती है कि कब खुजलाना बंद करना है।

चूहों पर हुआ प्रयोग… तो ऐसे मिला आराम

वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चूहों पर प्रयोग किया, जिससे पता चला कि त्वचा में कुछ खास कोशिकाएं खुजली को नियंत्रित करने में मदद करती हैं। ज्यादा खुजलाने पर ये सक्रिय होकर खुजली वाले सिग्नल को ब्लॉक कर देती हैं। इससे हमें जल्दी राहत मिलती है। वैज्ञानिकों के अनुसार खुजली के मामले में रिसेप्टर बटन की पहचान हो गई है, जो नसों पर काम कर बिना खुजलाए राहत दे सकता है।

कैसे काम करता है सिस्टम

वैज्ञानिकों की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की टीम ने इन खास कोशिकाओं को इट्च कंट्रोल ऑफ स्विच नाम दिया है। जब आप खुजलाते हैं, तो ये कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं और त्वचा में मौजूद नर्व्स को सिग्नल भेजकर खुजली कम कर देती हैं। इससे मस्तिष्क को संकेत मिलता है कि खुजलाना बंद करें। इस खोज से भविष्य में खुजली की समस्या के नए इलाज विकसित होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बार-बार खुजलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और त्वचा को नुकसान भी कम होगा।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *