बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का छठा दिन:आज हिंदी और इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड-पेपर1, 13 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल; 8.30 बजे एंट्री होगी शुरू

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का छठा दिन:आज हिंदी और इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड-पेपर1, 13 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल; 8.30 बजे एंट्री होगी शुरू

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज छठा दिन है। आज पहले पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा। बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज छठा दिन है। आज पहले पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *