झांसी आने वालीं ट्रेनों का संचालन गोंडा–बुढ़वाल रेलखंड के गोंडा–कचहरी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य में नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ को देरी से चलाने का निर्णय लिया है। मंडल के जनसपंर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नम्बर 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस – 18 मार्च को रद्द।
ट्रेन नम्बर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस – 19 मार्च को रद्द।
ट्रेन नम्बर 12597 गोरखपुर–मुंबई एक्सप्रेस – 17 मार्च को रद्द।
ट्रेन नम्बर 12598 मुंबई–गोरखपुर एक्सप्रेस – 18 मार्च को रद्द।
ट्रेन नम्बर 15029 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस – 19 मार्च को रद्द।
ट्रेन नम्बर 15030 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस – 21 मार्च को रद्द। इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेलवे प्रशासन के अनुसार कई ट्रेनें बाराबंकी, अयोध्या और मनकापुर के रास्ते चलाई जाएंगी। इनमें ओखा–गोरखपुर, मुंबई–गोरखपुर, यशवंतपुर–गोरखपुर, एर्नाकुलम–बरौनी, त्रिवेंद्रम–गोरखपुर, पनवेल–गोरखपुर और गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें देरी से चलेंगी
– ट्रेन नम्बर 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस 19 मार्च को दो घंटे देरी से चलेगी।
– ट्रेन नम्बर 22537 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19 मार्च को गोरखपुर से 2.20 घंटे देरी से रवाना होगी। आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
– ट्रेन नम्बर 07075 हैदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस 6 मार्च को गोमतीनगर से गोरखपुर के बीच रद्द रहेगी।
– ट्रेन नम्बर 07076 गोरखपुर–हैदराबाद एक्सप्रेस 8 मार्च को गोरखपुर से गोमतीनगर के बीच रद्द रहेगी।
– 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 11 मार्च को लखनऊ से बलरामपुर के बीच रद्द रहेगी।
– 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 12 मार्च को बलरामपुर से लखनऊ के बीच रद्द रहेगी।


