शाहपुर| स्थानीय शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नं तीन से 54 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान निशा देवी के रूप में हुई है। वहीं नेशनल हाईवे-922 पर गुप्त सूचना के आधार पर 120 लीटर देशी शराब के साथ बिलौटी गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उधर करनामेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 69.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शाहपुर| स्थानीय शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार को शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नं तीन से 54 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान निशा देवी के रूप में हुई है। वहीं नेशनल हाईवे-922 पर गुप्त सूचना के आधार पर 120 लीटर देशी शराब के साथ बिलौटी गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उधर करनामेपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 69.12 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


