सीवान के नए SP पूरन कुमार झा का एक्शन मोड:अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

सीवान के नए SP पूरन कुमार झा का एक्शन मोड:अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

सीवान में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में रविवार को बड़ा बदलाव दिखा, जब जिले के नए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड दिखा दिया। जैसे ही उन्होंने जिम्मेदारी संभाली, वैसे ही देर शाम जिले भर के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और वरीय अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। बैठक में शामिल होने से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थिति और चुनौतियों पर स्पष्ट रणनीति का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सीवान की सीमाएं उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सटती हैं, इसलिए इंटर-स्टेट सीमा सुरक्षा को उनकी प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सभी चेकपोस्टों को मजबूत किया जाएगा ताकि अपराधी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके। ”सक्रिय पुराने शराब माफियाओं को चिह्नित किया जाएगा” बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद भी अवैध शराब का धंधा सीवान में सक्रिय बताया जाता रहा है। इस पर सवाल उठे तो नए एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में सक्रिय पुराने शराब माफियाओं को चिह्नित किया जाएगा और विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें समाप्त किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। ”जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी” पूरन कुमार झा ने बताया कि पदभार ग्रहण कर लिया गया है तथा अभी जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यशैली और लंबित मामलों को तेज गति से निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि सीवान में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और अपराध को जड़ से समाप्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। कानून से खिलवाड़ अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी सूचना—चाहे छोटी हो या बड़ी—पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। नागरिक किसी भी समय उनके कार्यालय में पहुंचकर, मोबाइल कॉल या मैसेज के माध्यम से सीधे जानकारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर कार्रवाई होगी और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सीवान को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध रहित बनाने की प्रतिबद्धता के साथ नए एसपी ने जिले को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता उम्मीद कर रही है कि नया नेतृत्व पुलिस-जन सहयोग के साथ जिले में सकारात्मक बदलाव की नींव रखेगा। सीवान में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में रविवार को बड़ा बदलाव दिखा, जब जिले के नए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड दिखा दिया। जैसे ही उन्होंने जिम्मेदारी संभाली, वैसे ही देर शाम जिले भर के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और वरीय अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। बैठक में शामिल होने से पहले दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थिति और चुनौतियों पर स्पष्ट रणनीति का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि सीवान की सीमाएं उत्तर प्रदेश के दो जिलों से सटती हैं, इसलिए इंटर-स्टेट सीमा सुरक्षा को उनकी प्राथमिकता में रखा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सभी चेकपोस्टों को मजबूत किया जाएगा ताकि अपराधी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग सके। ”सक्रिय पुराने शराब माफियाओं को चिह्नित किया जाएगा” बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद भी अवैध शराब का धंधा सीवान में सक्रिय बताया जाता रहा है। इस पर सवाल उठे तो नए एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में सक्रिय पुराने शराब माफियाओं को चिह्नित किया जाएगा और विधिसम्मत कार्रवाई कर उन्हें समाप्त किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। ”जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी” पूरन कुमार झा ने बताया कि पदभार ग्रहण कर लिया गया है तथा अभी जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की जाएगी, ताकि अपराध नियंत्रण, थानों की कार्यशैली और लंबित मामलों को तेज गति से निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि सीवान में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और अपराध को जड़ से समाप्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। कानून से खिलवाड़ अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी सूचना—चाहे छोटी हो या बड़ी—पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। नागरिक किसी भी समय उनके कार्यालय में पहुंचकर, मोबाइल कॉल या मैसेज के माध्यम से सीधे जानकारी साझा कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर कार्रवाई होगी और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सीवान को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध रहित बनाने की प्रतिबद्धता के साथ नए एसपी ने जिले को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से खिलवाड़ अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता उम्मीद कर रही है कि नया नेतृत्व पुलिस-जन सहयोग के साथ जिले में सकारात्मक बदलाव की नींव रखेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *