सीवान के डिवाइडर 3 दिन में होंगे दुरुस्त:प्रशासन ने जारी किया आदेश, सोलर लाइट के साथ लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

सीवान के डिवाइडर 3 दिन में होंगे दुरुस्त:प्रशासन ने जारी किया आदेश, सोलर लाइट के साथ लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

सीवान शहर के स्टेशन रोड स्थित सराय मोड़ के पास डिवाइडरों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। शुक्रवार देर रात एक सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, हालांकि इसमें कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले भी कई वाहन इन डिवाइडरों की चपेट में आ चुके हैं। इस गंभीर समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रकाशित होते ही जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को तत्काल और सख्त निर्देश जारी किए। जिला पदाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि शहर में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिवाइडरों का रंग-रोगन कराया जाएगा, ताकि वे दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें। सोलर लाइट के साथ लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर इसके साथ ही डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और सड़क किनारे सोलर लाइट के साथ रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे, जिससे घने कोहरे और रात के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस कार्य के लिए 3 लाख रुपए सड़क सुरक्षा निधि से खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि नगर परिषद अपने आंतरिक मद से वहन करेगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह पूरा कार्य तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। तीन दिनों के अंदर होगा काम पूरा जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि शहर में कहीं भी अंधेरे या कोहरे की वजह से कोई हादसा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीन दिनों के भीतर सभी जरूरी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि अगर पहले ही डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई होती, तो कई हादसों को रोका जा सकता था। सीवान शहर के स्टेशन रोड स्थित सराय मोड़ के पास डिवाइडरों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर दिखने लगा है। शुक्रवार देर रात एक सीमेंट लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया था, हालांकि इसमें कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले भी कई वाहन इन डिवाइडरों की चपेट में आ चुके हैं। इस गंभीर समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। खबर प्रकाशित होते ही जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को तत्काल और सख्त निर्देश जारी किए। जिला पदाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि शहर में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिवाइडरों का रंग-रोगन कराया जाएगा, ताकि वे दूर से ही स्पष्ट रूप से दिखाई दें। सोलर लाइट के साथ लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर इसके साथ ही डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और सड़क किनारे सोलर लाइट के साथ रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे, जिससे घने कोहरे और रात के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस कार्य के लिए 3 लाख रुपए सड़क सुरक्षा निधि से खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष राशि नगर परिषद अपने आंतरिक मद से वहन करेगी। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि यह पूरा कार्य तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। तीन दिनों के अंदर होगा काम पूरा जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन का प्रयास है कि शहर में कहीं भी अंधेरे या कोहरे की वजह से कोई हादसा न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीन दिनों के भीतर सभी जरूरी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि अगर पहले ही डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई होती, तो कई हादसों को रोका जा सकता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *