सीवान को मिला नया पुलिस अधीक्षक:पूरन कुमार झा संभालेंगे 41वें एसपी का प्रभार, सोमवार तक संभालेंगे कार्यभार

सीवान को मिला नया पुलिस अधीक्षक:पूरन कुमार झा संभालेंगे 41वें एसपी का प्रभार, सोमवार तक संभालेंगे कार्यभार

सीवान को नया पुलिस अधीक्षक मिलने जा रहा है। 2018 बैच के युवा व ऊर्जावान आईपीएस पूरन कुमार झा जल्द ही सीवान के 41वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि सोमवार तक वे कार्यभार संभाल सकते हैं। पूरन कुमार झा को बिहार पुलिस में उन अधिकारियों की श्रेणी में गिना जाता है जिन्होंने बेहद कम समय में प्रशासनिक दक्षता और तेजतर्रार छवि के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान नियुक्ति से पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13, दरभंगा में समादेष्टा पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे भागलपुर में एएसपी, पटना में यातायात एसपी, नवगछिया में एसपी, तथा बीएसएपी-15 भीमनगर, सुपौल में सहायक समादेष्टा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। 2017 में UPSC देकर बने IAS मधुबनी के रहिका के मूल निवासी पूरन कुमार झा की अकादमिक पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बी.ई., एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से पूरी की। उनकी प्रशासनिक यात्रा भी रोचक रही, वे 2013 में राजस्थान लेखा सेवा में चयनित हुए और अतिरिक्त कोषाधिकारी, जयपुर ग्रामीण में कार्यरत रहे। लेकिन लक्ष्य और ऊंचे थे, दृढ़ इच्छा शक्ति, बेहतर रणनीति और मेहनत के दम पर उन्होंने 2017 में यूपीएससी परीक्षा दी और आईपीएस बनने में सफलता हासिल की। लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद सीवान में लगातार बढ़ते अपराध, दो बड़ी लूट और हाल की करोड़ों की चोरी ने जिले की कानून-व्यवस्था को चर्चाओं में ला दिया है। ऐसे में आम लोगों की निगाहें नए एसपी पर टिकी हैं। स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेतृत्व में अपराध पर कड़ी रोक, पुलिस की तेज कार्रवाई, और लंबित मामलों का समाधान देखने को मिलेगा। पूरन कुमार झा अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे कई बार अपने फैसलों और कार्रवाई से सुर्खियों में रहे—चाहे भागलपुर एएसपी के रूप में कोविड काल में बिना वर्दी हाथ मे हथियार लेकर सड़क पर सिपाही को फंटकार लगाने का मामला हो, या नवगछिया एसपी रहते भागलपुर के गोपालपुर से पूर्व विधायक गोपाल मंडल विवाद। उधर, वर्तमान एसपी मनोज कुमार तिवारी को हाल ही में प्रमोशन मिला है और वे डीआईजी, मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के रूप में नयी भूमिका संभालेंगे। सीवान को नया पुलिस अधीक्षक मिलने जा रहा है। 2018 बैच के युवा व ऊर्जावान आईपीएस पूरन कुमार झा जल्द ही सीवान के 41वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद उनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि सोमवार तक वे कार्यभार संभाल सकते हैं। पूरन कुमार झा को बिहार पुलिस में उन अधिकारियों की श्रेणी में गिना जाता है जिन्होंने बेहद कम समय में प्रशासनिक दक्षता और तेजतर्रार छवि के दम पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान नियुक्ति से पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-13, दरभंगा में समादेष्टा पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे भागलपुर में एएसपी, पटना में यातायात एसपी, नवगछिया में एसपी, तथा बीएसएपी-15 भीमनगर, सुपौल में सहायक समादेष्टा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। 2017 में UPSC देकर बने IAS मधुबनी के रहिका के मूल निवासी पूरन कुमार झा की अकादमिक पृष्ठभूमि भी प्रभावशाली है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बी.ई., एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से पूरी की। उनकी प्रशासनिक यात्रा भी रोचक रही, वे 2013 में राजस्थान लेखा सेवा में चयनित हुए और अतिरिक्त कोषाधिकारी, जयपुर ग्रामीण में कार्यरत रहे। लेकिन लक्ष्य और ऊंचे थे, दृढ़ इच्छा शक्ति, बेहतर रणनीति और मेहनत के दम पर उन्होंने 2017 में यूपीएससी परीक्षा दी और आईपीएस बनने में सफलता हासिल की। लंबित मामलों के समाधान की उम्मीद सीवान में लगातार बढ़ते अपराध, दो बड़ी लूट और हाल की करोड़ों की चोरी ने जिले की कानून-व्यवस्था को चर्चाओं में ला दिया है। ऐसे में आम लोगों की निगाहें नए एसपी पर टिकी हैं। स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेतृत्व में अपराध पर कड़ी रोक, पुलिस की तेज कार्रवाई, और लंबित मामलों का समाधान देखने को मिलेगा। पूरन कुमार झा अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे कई बार अपने फैसलों और कार्रवाई से सुर्खियों में रहे—चाहे भागलपुर एएसपी के रूप में कोविड काल में बिना वर्दी हाथ मे हथियार लेकर सड़क पर सिपाही को फंटकार लगाने का मामला हो, या नवगछिया एसपी रहते भागलपुर के गोपालपुर से पूर्व विधायक गोपाल मंडल विवाद। उधर, वर्तमान एसपी मनोज कुमार तिवारी को हाल ही में प्रमोशन मिला है और वे डीआईजी, मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के रूप में नयी भूमिका संभालेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *