कटिया गांव में सीताराम संकीर्तन शुरू:अयोध्या राम जन्मभूमि वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजन, 10 दिन तक चलेगा

कटिया गांव में सीताराम संकीर्तन शुरू:अयोध्या राम जन्मभूमि वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजन, 10 दिन तक चलेगा

शिवहर के दोस्तियां पंचायत के कटैया गांव में सोमवार को ग्रामीणों के सहयोग से सीताराम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में राम जन्मभूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण बताया गया है। यह सीताराम संकीर्तन 13 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक, यानी दस दिनों तक, 24 घंटे लगातार चलेगा। सोमवार शाम 7 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल-झाल के साथ सीताराम धुन का संकीर्तन प्रारंभ किया गया। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से ‘नाम महिमा संकीर्तन’ के रूप में हो रहा है। इसमें आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में सरोज झा, अमरेंद्र सिंह, डॉ. रामकिशोर सिंह, नागेंद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक सिंह राणा, बसंत सिंह, मोनू सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवाजी सिंह, अशोक कुमार, सुरेश मंडल, अमरेंद्र शिव चंद्र सिंह सहित कई अन्य ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिवहर के दोस्तियां पंचायत के कटैया गांव में सोमवार को ग्रामीणों के सहयोग से सीताराम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 22 जनवरी 2026 को अयोध्या में राम जन्मभूमि में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण बताया गया है। यह सीताराम संकीर्तन 13 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक, यानी दस दिनों तक, 24 घंटे लगातार चलेगा। सोमवार शाम 7 बजे ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल-झाल के साथ सीताराम धुन का संकीर्तन प्रारंभ किया गया। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से ‘नाम महिमा संकीर्तन’ के रूप में हो रहा है। इसमें आसपास के गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में सरोज झा, अमरेंद्र सिंह, डॉ. रामकिशोर सिंह, नागेंद्र सिंह, मनीष कुमार सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक सिंह राणा, बसंत सिंह, मोनू सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवाजी सिंह, अशोक कुमार, सुरेश मंडल, अमरेंद्र शिव चंद्र सिंह सहित कई अन्य ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *