सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सूरज पाठक के घर पर माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई गाढ़ा थाना कांड संख्या-79/25 से संबंधित है। थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार ने बताया कि सूरज पाठक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 308(5), 61(2), 111, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए इश्तिहार की कार्रवाई पूरी की न्यायालय के आदेश के बाद, विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए इश्तिहार की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के माणिक चौक पश्चिमी, वार्ड संख्या-01 स्थित आवास पर इश्तिहार चस्पा किया और आसपास के लोगों को भी इसकी सूचना दी। कुर्की-जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त सूरज पाठक जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि सूरज पाठक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके। सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त सूरज पाठक के घर पर माननीय न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई गाढ़ा थाना कांड संख्या-79/25 से संबंधित है। थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार ने बताया कि सूरज पाठक पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 308(5), 61(2), 111, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए इश्तिहार की कार्रवाई पूरी की न्यायालय के आदेश के बाद, विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए इश्तिहार की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में अभियुक्त के माणिक चौक पश्चिमी, वार्ड संख्या-01 स्थित आवास पर इश्तिहार चस्पा किया और आसपास के लोगों को भी इसकी सूचना दी। कुर्की-जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त सूरज पाठक जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि सूरज पाठक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा सके।


