सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस अब घोड़ासहन स्टेशन पर भी रुकेगी:यात्रियों की डिमांड पर लिया फैसला, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस अब घोड़ासहन स्टेशन पर भी रुकेगी:यात्रियों की डिमांड पर लिया फैसला, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सीतामढ़ी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब घोड़ासहन स्टेशन पर भी रूकेगी। यह व्यवस्था आज से ही लागू कर दिया गया है। इस ट्रेन के ठहराव से घोड़ासहन और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी। लंबे समय से इस इलाके के लोग इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर रेलवे मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह ट्रेन अप और डाउन में स्टेशन पर रुकेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जाएगा। इस ठहराव का उद्देश्य क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी दिल्ली से सीधा, तेज एवं सुलभ रेल संपर्क प्रदान करना है। यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने जारी किया शेड्यूल सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस(14048)- सुबह 8:45 पर सीतामढ़ी पहुंचेगी। यहां से 8: 47 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस(14047)- रात 23:10 बजे घोड़ासहन पहुंचेगी, जबकि 23:12 बजे घोड़ासहन से सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी। सीतामढ़ी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस अब घोड़ासहन स्टेशन पर भी रूकेगी। यह व्यवस्था आज से ही लागू कर दिया गया है। इस ट्रेन के ठहराव से घोड़ासहन और आसपास के इलाकों के यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी। लंबे समय से इस इलाके के लोग इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर रेलवे मुख्यालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब यह ट्रेन अप और डाउन में स्टेशन पर रुकेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जाएगा। इस ठहराव का उद्देश्य क्षेत्र के यात्रियों को राजधानी दिल्ली से सीधा, तेज एवं सुलभ रेल संपर्क प्रदान करना है। यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने जारी किया शेड्यूल सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस(14048)- सुबह 8:45 पर सीतामढ़ी पहुंचेगी। यहां से 8: 47 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस(14047)- रात 23:10 बजे घोड़ासहन पहुंचेगी, जबकि 23:12 बजे घोड़ासहन से सीतामढ़ी के लिए रवाना होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *